logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Yavatmal: वेकोलि के किसानों को मिलेगा मुआवजा, पिछले 6 दिनों से चल रहा आंदोलन हुआ समाप्त


यवतमाल: जिले की वणी तहसील में कोयला परिवहन के चलते फसलों को हो रही क्षति के मुआवजे मांग को लेकर पिछले 6 दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया. कलेक्टर डॉ पंकज आशिया के आश्वासन के बाद यह आंदोलन वापस लिया गया. 

वेकोली ७ दिसंबर से शिवसेना के आंदोलन के चलते कोयला परिवहन बंद कर दिया गया था. इसके बाद कलेक्टर डॉ पंकज आशिया ने इस यातायात को बहाल कर समस्या का समाधान खोजने के लिए सभी संबंधित विभागों और किसानों के साथ बैठक की। बैठक में उंबरकर ने 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से गारंटीशुदा कीमत के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की. जिसके बाद प्रशासन ने प्रति हेक्टेयर 13 हजार 600 रुपये की सहायता देने की बात कही.

कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि आगे बढ़े हुए मुआवजे के लिए वह स्वयं वेकोलि के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर सहायता दिलवाएंगे। इस आश्वासन के बाद छह दिनों से शुरू आंदोलन वापस ले लिया गया. कोयला यातायात के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के लिए वेकोलि से निर्माण विभाग को 32 करोड़ रुपये दिये गये हैं।