logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Buldhana: सिंदखेड़ाराजा में किसानों ने निकाला मार्च, “किसान बिकाऊ” लिखी तख्तियां लेकर किया अनोखा प्रदर्शन


बुलढाणा: “किसान बिकाऊ” लिखी तख्तियों के साथ सिंदखेड़ाराजा में किसानों ने मार्च निकाला और उपविभागीय अधिकारी और तहसीलदार मुआवजा देने को लेकर ज्ञापन सौंपा।    

किसानों ने कहा कि जिले में किसान प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं, शासन प्रशासन किसानों की उपेक्षा कर रहा है। अभी तक मुआवजा नहीं मिला, साधारण पंचनामा तक नहीं हुआ, किसानों का आरोप है कि सरकार ने किसानों की जड़ों पर कुठाराघात किया है. किसानों ने सवाल किया कि वह कैसे जिएं।

आत्महत्या करने के बजाय सरकार हमारा खेत खरीद ले, ऐसी तख्तियां लेकर आज हमने सिंदखेड़ाराजा में मार्च निकाला और उपविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को बयान दिया।

राज्य के मुख्यमंत्री से जिले में बेमौसम, भारी बारिश से हुई क्षति की घोषणा कर सूखा घोषित करने का अनुरोध किया गया है. हर किसान ने एक तख्ती देखी जिस पर लिखा था कि किसान बिकाऊ हैं.