logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सिंचाई की सुविधा वाले किसान रेशम उद्योग को स्वीकार कर साधें अपना हित: कपड़ा उद्योग सचिव


नागपुर: आज मंगलवार को कपड़ा उद्योग सचिव वीरेंद्र सिंह ने हिंगना तहसील के गुमगांव में दिनेश लोंकडे के रेशम फार्म का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विदर्भ के रेशम उत्पादक किसानों को उद्योग जगत से उनकी पूरी क्षमता से विकसित करने के लिए रेशम संचालनालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरजोर प्रयास करने का निर्देश दिया। 

कपड़ा सचिव ने कहा कि जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है, वे रेशम उद्योग अपनाएं और अपना हित साधें. रेशम समग्र 2 और मनरेगा दोनों योजनाओं के जरिए किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है, जिसके लिए सरकार से पूरी मदद मिलेगी.

उन्होंने विश्वास जताया कि सरकारी योजना को कम से कम समय में किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए और योजना में आने वाली बाधाओं को तुरंत दूर किया जा सकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि वे नई तकनीक का इस्तेमाल कर किसानों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे. 

रेशम उत्पादक किसान दिनेश लोंकडे ने बताया कि उनके पिता चार वर्षों से रेशम की खेती कर रहे हैं और यह अन्य खेती की तुलना में काफी बेहतर है। लोखंडे ने बताया कि दो एकड़ के रेशम उद्योग से प्रति माह 70 से 80 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है, इसलिए नए बच्चों को यह खेती करनी चाहिए।