logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पिता पुत्र ने मिलकर की पडोसी की पिटाई, इलाज के दौरान घायल की हुई मौत


नागपुर: जिले की रामटेक तहसील के साटक गांव में पिता पुत्र ने मिलकर एक 45 वर्षीय फोटोग्राफर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। रामटेक पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साटक गांव निवासी मृतक अर्जुन वैद्य का पड़ोस में रहने वाले चिरकुट चंदेले एवं संजय चंदेले से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर मृतक की बेदम पिटाई की। बीच बचाव करने गई मृतक की पत्नी अश्विनी वैद्य एवं 7 वर्षीय बेटे के साथ भी आरोपियों मारपीट की। 

मारपीट के बाद गंभीर रूप से घायल मृतक अर्जुन वैद्य को साटक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे रामटेक उपजिला रूग्णालय भेजा दिया। यहां से फिर घायल को नागपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के उसकी मौत हो गई। 

रामटेक पुलिस ने संजय चंदेले एवं चिरकुट चंदेले को गिरफ्तार कर लिया है, तथा हत्या सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।