logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर के हर इलाकों में कुत्तों का खौफ, स्थानीय नागरिक हैं परेशान


नागपुर: किसी एक स्थान पर कुत्तों की अधिकता से अक्सर एरिया में रह रहे रहवासियों को दिक्कत होती ही है. कुत्तों का वहीं रहने वाले लोगों पर भौंकना, उनकी गाड़ी के पीछे भागना और इससे होने वाले अपघातों से नागरिक परेशान रहते हैं. रात को लोगों के सोने के समय कुत्ते मिलकर रोना शुरू कर देते हैं जिससे लोग चैन से सो भी नहीं पाते. ऐसे में स्थानीय निवासी कुत्तों को भगाने का उपाय ढूंढते हैं जिसमें कई बार विवाद भी हो जाता है.

फिलहाल शहर के अलग-अलग इलाकों में कुत्तों के झुंड बढ़ते जा रहे हैं जिससे हर जगह रहवासी परेशान हैं. मनपा को फोन लगाने, शिकायत करने पर भी उन्हें कुत्तों को लेकर कोई कार्रवाई होते नहीं दिखती और दूसरी तरफ कुत्ते हैं जो मानते ही नहीं. ऐसे ही दिनशा फैक्ट्री के समीप बोरगांव परिसर में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है.

यहां के बर्डे लेआउट में 6 से 7 कुत्ते हैं जिन्होंने लोगों का जीना हराम कर रखा है. यहां के स्थानीय निवासी अमीम बेग ने बताया कि सोसाइटी में सभी इन कुत्तों से बहुत परेशान हैं. इनके डर से लोगों को अपना रास्ता बदलकर जाना पड़ता है. रात में जब यहीं रहने वाले लोग अपने घर जाते हैं तो ये कुत्ते उन्हीं पर भौंकने लगते हैं और पीछे भागते हैं. हड़बड़ाहट में कई बार कई लोग गाड़ियों से गिर चुके हैं. नगर निगम को इस विषय में कुछ करना चाहिए.