logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की ख़ुदकुशी, पति समेत 3 आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: शहर के अंदर दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक विवाहिता का नाम रिमशानाज अमन मनियार (शांतिनगर) निवासी है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने विवाहिता के पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की शादी अप्रैल 2022 को आरोपी अमन उर्फ याकूब मनियार से हुई थी। शादी के समय 50 लाख रुपये दहेज के रूप में देना तय हुआ था। परन्तु रिमशानाज के पिता किन्हीं कारणों से तब इस दहेज की राशि को नहीं दे पाए थे। जिसके बाद से ही ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से  प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद विवाहिता को ससुराल वालों ने मायके वापिस भेज दिया था। करीब 15 दिन पहले उसे एक तलाक का नोटिस भेजा गया था जिसके बाद से ही वह तनाव में थी। तनाव में आकर ही उसने घर में आत्महत्या कर ली थी।

इस मामले की शिकायत विवाहिता के पिता ने शांतिनगर पुलिस से की थी।पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति अमन उर्फ याकूब मनियार, ससुर शरीफ मनियार, देवर मो.नईम उर्फ साहिल मनियार व ननद फिजा के खिलाफ दहेज के लिए आत्महत्या करने पर मजबूर करने का मामला दर्ज किया है जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को  जालना से गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।