logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दिन में धूप से तपिश बढ़ने से गर्मी का एहसास, सुबह-रात में हल्की ठंड; उपराजधानी में 16 फरवरी से बढ़ेगा तापमान


नागपुर: नागपुर में ठंड का हल्का असर अभी कुछ और दिन बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के चलते अगले तीन दिनों तक तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, 16 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी हवाएं बहने के कारण सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ प्रवीण कुमार ने बताया की अगले कुछ दिनों तक तापमान में हल्की गिरावट रह सकती है।

हालांकि, 16 फरवरी से दक्षिण-पूर्वी हवाएं शुरू होने की संभावना है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। मौसम का यही हाल विदर्भ के सभी जिलों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तापमान में बदलाव होगा।