logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

MIDC की तर्ज पर FIDC की स्थापना, सुधीर मुनगंटीवार बोले- राम मंदिर में जिले की लकड़ी लगने के बाद दुनिया में बढ़ी मांग


नागपुर: राज्य सरकार ने महराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन की तर्ज पर फारेस्ट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन का गठन करने का निर्णय लिया है। जिसका पहला प्रयोग चंद्रपुर में किया जाएगा। इसको लेकर सरकार ने शुरुआत में 48 करोड़ की राशि भी जारी कर दी है। शनिवार को इस बात की जानकारी देते हुए वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि, "राम मंदिर में चंद्रपुर की लकड़ी लगने के बाद दुनिया भर में जिले की लकड़ी की भारी डिमांड है, इसके देखते हुए FIDC की स्थापना की जा रही है।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर सहित विदर्भ में उद्योगों क बढ़ावा देने के उद्देश्य से अडवांटेज विदर्भ की शुरुआत की। जिसका उद्घाटन आज शनिवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे सहित अन्य मनमान्य लोगों द्वारा किया गया। इस दौरान बोलते हुए मुनगंटीवार ने यह बात कही। 

पर्यावरण मंत्री ने कहा, "22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा हुई। राम मंदिर जो सागवान लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। वह चंद्रपुर और गडचिरोली के जंगल से गई है। आश्चर्य ऐसा है कि, दुनिया से हमें सागवान की मांग आ रही है। राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से हमें सबसे उत्तम सागवान लकड़ी जो हजार साल तक टिकने वाली है इसका प्रमाणपत्र मिला है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब दुनिया का सबसे अच्छी लकड़ी हमारे पास है तो एमआईडीसी की धरती पर एफआईडीसी यानी फारेस्ट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसका पहला प्रयोग चंद्रपुर में करने वाले हैं। इसके लिए 48 करोड़ रूपये जारी किये गए हैं।" इसी के साथ मुनगंटीवार ने यह भी कहा कि, मुझे विश्वास है वह दिन अब दूर नहीं जब अमेरिका के वाइट हॉउस में हमारे जिले की लड़की का बना फर्नीचर जाएगा।" 

देखें वीडियो: