logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

100 एकड़ में तैयार होगी फिल्मसिटी, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजने का दिया आदेश


नागपुर: राज्य सरकार ने विदर्भ में फिल्म सिटी के निर्माण का निर्णय लिया है. इसी दिशा में कामकाज भी शुरू हो गया है। 100 एकड़ में तैयार होने वाली इस फिल्म सिटी के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजने का निर्देश राज्य सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दिया है।

फिल्म सिटी का निर्माण नागपुर में ही होगा यह लगभग तय हो गया है. इसके लिए पूरी मदत राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने फिल्म सिटी परियोजना को लेकर नागपुर में बैठक ली और जिलाधिकारी को जल्द प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

बीते दिन फिल्म उद्योग से जुड़े लोगो का एक समूह नागपुर आया था. जिन्हे जिला प्रशासन के माध्यम से रामटेक, कमलेश्वर और सावनेर में जगह दिखाई गई है। जो जगह दिखाई गयी है उन्ही में से एक जगह तक़रीबन 100 एकड़ में इस फिल्म सिटी का भविष्य में निर्माण होगा।