logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Breaking: इतवारी स्थित परफ्यूम गोदाम में लगी आग, एक की मौत; तीन गंभीर


नागपुर: शहर के व्यवसाइक क्षेत्र इतवारी के खापरपूरा में बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक परफ्यूम गोदाम में आग लग गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर घायल है जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण बाखड़े की इतवारी के खापरीपुरा परिसर में श्री रेणुका नौवेल्टी नाम की दुकान है। वहीं दुकान के ऊपर अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार तड़के जब पूरा परिवार सोया हुआ था तो ग्राउंड फ्लोर पर बने गोडाउन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया। इसी दौरान परिवार के एक सदस्य की नींद खुली। आग को देख चीख पुकार मच गई।

वहीं आवाज सुनकर आसपास के लोग बहार निकले। जिसके बाद तुरंत इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के आठ गाड़ियां सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोडाउन में परफयूम और चप्पल रखा हुआ था। प्लास्टिक का सामान मौजूद होने के कारण आग बुझने और अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी तहत अग्निशमन विभाग घर के अंदर पहुंचा। अंदर फंसे चार लोगों को बाहर निकाला।

इस हादसे में प्रवीण बाखड़े (40) उनकी पत्नी प्रीति बाखड़े (37) बेटी अनुष्का (17) और बेटा सार्थक बाखडे (15) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अनुष्का की मौत हो गई। वहीं बाखडे पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। बाखडे ने कुछ साल पहले ग्राऊंड फ्लोर पर बना गोदाम किसी को बेच दिया था।