logo_banner
Breaking
  • ⁕ Amravati: समृद्धि महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा: चंद्रपुर के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: सुर्यलक्ष्मी काॅटन मिल में लगी आग, करीब 15 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान


नागपुर: जिले की रामटेक तहसील अंतर्गत नगरधन क्षेत्र में स्थित सुर्यलक्ष्मी काॅटन मिल में रात 10 बजे जिंनिंग एवं फिनिशिंग विभाग में आग लग गई, जिससे लगभग 14 से 15 करोड़ रुपए का नुक़सान हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात 10 बजे कंपनी के जिनिंग विभाग में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे फिनिशिंग विभाग जा पहुंची। कंपनी के भीतर काॅटन अधिक होने के कारण आग ने पूरे क्षेत्र को लपेट में ले लिया। रात 10 बजे लगी यह आग कुछ घंटो तक जलती रही। इस आग में लाखों रुपए की कई मशीने जलकर राख हो गई हैं। 

जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक कंपनी का काफी नुकसान हो चुका था। कंपनी प्रबंधन ने शुरूआती तौर पर 14 से 15 करोड़ रुपए नुकसान का अनुमान जताया है।