logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंजुमन कॉम्प्लेक्स में कपड़े की दुकान में लगी आग, करीब 30 लाख का सामान जलकर खाक


नागपुर: शहर के मंगलवारी रोड स्थित अंजुमन कॉम्पलैक्स में 'सारा-एथेनिक' नामक ड्रेस मटेरियल की दुकान में भीषण आग लग गई. यह घटना रात करीब 2 बजे हुई. दुकान के संचालक शेख मुख्तार शेख इसाक का आरोप है कि इस दुकान के मालिक और उनके साथियों ने दुकान खाली कराने के इरादे से साजिश के तहत दुकान में आग लगाई है. 

इस संबंध में शेख मुख्तार ने सदर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत की है. उन्होंने शिकायत के तहत आग लगाए जाने की शिकायत की है. संचालक का कहना है कि आग लगने से दुकान का 30 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है. वहीं, दमकल विभाग ने करीब 1 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान जताया है.

घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची. करीब एक घंटे के अंदर आग को नियंत्रित कर लिया गया. आग लगने का कारण अभी पता नहीं पाया है. 

देखें वीडियो: