logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: अजनी रेलवे हॉस्पिटल में लगी आग, कई जरूरी कागजात जलकर खाक


नागपुर: नागपुर के अजनी रेलवे क्वार्टर परिसर स्थित मध्य रेलवे के अस्पताल में रविवार सुबह अचानक आग लगने से खलबली मच गई। इस आग में अस्पताल के अंदर रखा लकड़ी के फर्नीचर सहित कई जरूरी कागजात जलकर खाक हो गए। अग्निशमन दस्ते की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर इस आग पर काबू पाया हालांकि छुट्टी वाला दिन होने के कारण अस्पताल में भीड़भाड़ नहीं थी जिसके चलते एक बड़ी घटना होने से टल गई।

अग्निशमन दस्ते को रविवार सुबह करीब 9 बजे के दरमियान एक सूचना मिली थी कि अजनी रेलवे क्वार्टर स्थित मध्य रेलवे के एक अस्पताल में आग लगी है। इस सूचना के बाद अग्निशमन दस्ते की तीन गाड़ियां ने तुरंत मौके पर पहुंच कर इस आग पर काबू पाया हालांकि तब तक अस्पताल के तीन कमरों में यह आग फैल चुकी थी और वहां रखासारा  साहित्य सहित कुछ जरूरी कागजात जलकर खाक हो गए।

हालांकि छुट्टी का दिन होने के कारण अस्पताल में कोई भी मरीज मौजूद नहीं था और केवल अस्पताल के कर्मचारी ही अस्पताल पहुंचे थे। जिसके चलते बड़ी अनहोनी होने से टल गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी होगी। गनीमत रही की इस आग में  कोई भी कोई भी जीवित हानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।