logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बुलढाणा से चारधाम यात्रा के लिए निकले श्रद्धालु, बस में लगी आग! और फिर ...


बुलढाणा: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस के पास शॉर्ट सर्किट के कारण एक लग्जरी बस में आग लग गई जिसमें बस पूरी जलकर खाक हो गई। इस बस में बुलढाणा के धामनगांव बढे से चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु दो लग्जरी बसों में निकले थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर की सतर्कता से समय रहते सभी श्रद्धालु बस से बाहर निकल गए, जिससे 'समृद्धि' राजमार्ग पर पिछले साल हुई दुर्घटना की पुनरावृत्ति होने से बच गई।

15 मई को बुलढाणा जिले से दो लग्जरी बसों में 60 श्रद्धालु केदारनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। एक बस में धामनगांव बढ़े के श्रद्धालु थे और जिस बस में आग लगी उसमें बुलढाणा के श्रद्धालु सवार थे।

मध्य प्रदेश में शिवपुरी से गुना फोरलेन हाईवे पर कोलारस थाना क्षेत्र में बैरसिया चौराहे के पास बस से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने बस रोक दी और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

एक श्रद्धालु के रिश्तेदार उल्लास भादे पाटिल ने कहा कि बस में सवार सभी 30 श्रद्धालु सुरक्षित नीचे उतरने में कामयाब रहे। इस बस में 18 महिलाएं और 12 पुरुष सवार थे। इसी दौरान बस में आग लग गई। बाद में कोलारस नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग पर काबू पाने तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। एक तीर्थयात्री ने बताया कि आग बस के एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।