logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Flood: नागपुर विभाग में बिजली गिरने और बाढ़ से 40 लोगों की मौत; 30,599.2 हेक्टर फसल बर्बाद


नागपुर: नागपुर जिला सहित पुरे विभाग (Nagpur Division) में जुलाई महीने में जोरदार बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने और बाढ़ से नागपुर विभाग में 40 लोगों की मौत हो गई। वहीं बाढ़ से 30,599.2 हेक्टर फसल को नुकसान हुआ है। इस दौरान करीब 38,820 किसान प्रभावित हुए हैं।  इस बात की जानकारी मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी (Vijayalakshmi Bidari ) ने दी।

आयुक्त द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार, एक जून से 31 जुलाई के दौरान विभाग के छह जिले में हुई तेज बारिश और बिजली गिरने से 40 लोगों की मौत हुई, वहीं 94 लोग घायल हुए। इसी दौरान 144 पालतू जानवरों की मौत हुई है। वहीं बाढ़ और बारिश से विभाग के 38,820 किसान प्रभावित हुए, साथ ही 30599.2 हेक्टर फसल भी बर्बाद हो गई है।

पांच अगस्त तक पूरा करें e-पंचनामा 

विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने बताया कि, नुकसान का पंचनामा शुरू हो गया है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों के नुकसान का समय पर, सटीक और त्वरित पंचनामा करने के लिए नागपुर डिवीजन में पहली बार पायलट आधार पर 'ई-पंचनामे' प्रणाली लागू की जा रही है। देश-प्रदेश में इस तरह का यह पहला प्रयोग है। ई-पंचनामा से किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करना संभव हो सकेगा।" इसी के साथ उन्होंने पांच अगस्त तक सभी पंचनामा पूरा होने की बात भी कही।

जिले वार आकड़ें: 

        

1

Nagpur

5

4

29

507

244

55

2

Wardha

5

6

15

99

576.9

0

3

Bhandara

5

12

13

117

0

0

4

Gondia

5

16

10

646

0

0

5

Chandrapur

16

56

51

270

28185

35884

6

Gadchiroli

4

0

26

777

1613.3

2881

 

Total

40

94

144

4848

30599.2

38820