logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यातायात नियमों का पालन करने पर मिलेगा इनाम, मनपा और सड़क परिवहन मंत्रालय ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट


नागपुर: यातायात नियमों (Traffic Rules) का पालन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है, लेकिन अब नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को अब पुरस्कृत किया जाएगा। इसकी जानकारी108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (Indian Science Conference) की विज्ञान प्रदर्शनी में दी गई।

सड़क परिवहन मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) और नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) के सहयोग से एक निजी कंपनी द्वारा यह परियोजना अगले महीने प्रायोगिक स्तर पर नागपुर शहर में शुरू की जाएगी। पूरे देश में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है।

ऐसे मिलेगा पुरस्कार 

वाहन चालकों को ट्रैफिक रिवार्ड्स ऐप के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण कराने वाले ड्राइवरों को उनके वाहन में चिपकाए जाने के लिए घर पर एक रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान उपकरण प्राप्त होगा। इस डिवाइस की फ्रीक्वेंसी को पकड़ने के लिए वेस्ट हाई कोर्ट रोड से जापानी गार्डन रोड तक प्रायोगिक स्तर पर 10 सिग्नलों पर सेंसर लगाए गए हैं। 

यह सेंसर सिग्नल से जुड़ा होगा और यह जांच करेगा कि आपकी कार लाल, पीले और हरे सिग्नल का पालन कर रही है या नहीं। अनुपालन करने वाले ड्राइवर के मोबाइल ऐप खाते में हर सिग्नल के लिए 10 रिवार्ड पॉइंट जमा किए जाएंगे। इन रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल विभिन्न कंपनियों से उत्पाद खरीदते समय छूट पाने के लिए किया जा सकता है।