logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पहुंचने लगे अनुयाई, छावनी में तब्दील हुआ दीक्षाभूमि; ड्रोन और कैमरे से रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर


नागपुर: 69वे धम्म चक्र प्रवर्तन दिन को लेकर बौद्ध धर्म और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को मानाने वाले नागपुर पहुंचने लगे हैं। आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया है। दशहरा सहित धम्म चक्र प्रवर्तन को देखते हुए नागपुर पुलिस ने किसी भी आपदा सहित अप्रत्याशित घटना से बचने के लिए 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। इसी एक साथ ड्रोन और कैमरे से रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

दीक्षाभूमि पर धम्म चक्र प्रवर्तन समारोह के लिए भारी संख्या में अनुयायियों के पहुंचने की उम्मीद है। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, और पुलिस ने दीक्षाभूमि को छावनी में तब्दील कर दिया है। अनुयायियों की भीड़ को संभालने के लिए हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, और हर चौराहे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इस समारोह में देशभर से अनुयायी पहुंचेंगे, और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर और एक्स-रे मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।