logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के इतिहास में पहली बार एक दिन में दो व्यक्तियों ने किया अंगदान


नागपुर: शहर में पिछले 24 घंटे में दो लोगों द्वारा अंगदान किया गया जिसके चलते चार अन्य को जीवनदान मिला है. एक अंगदाता ने लिवर दान किया। वहीं, दूसरे दानदाता ने लीवर और किडनी दोनों दान कर चार लोगों को नया जीवन दिया है।

पहले दानदाता कमलकांत गोड (60) एक निजी व्यवसायी थे। अस्वस्थता के कारण न्यू एरा हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया। तीन दिन के उपचार के बाद डॉकटरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद न्यू एरा हॉस्पिटल की समन्वयक डॉ अश्विनी चौधरी और पल्लवी जावड़े ने परिजनों को अंगदान के बारे में सलाह दी। जिसके बाद गोड के परिवार ने अंगदान के लिए सहमति दी। अंगदाता कमलकांत गोड का लिवर एक 49 वर्षीय पुरुष को, एक किडनी 62 वर्षीय पुरुष और दूसरी किडनी 46 वर्षीय महिला को दान की गई।     

दूसरे अंगदाता बिजनेस टीचर मदन प्रसाद शर्मा (66) थे। अस्वस्थता के कारण उन्हें किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 घंटे तक उनका इलाज किया गया। इलाज के दौरान उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई जिसके बाद मस्तिष्क में गंभीर रक्तस्राव होने के चलते उन्हें भी ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।

इसके बाद किंग्सवे हॉस्पिटल की समन्वयक शालिनी पाटिल ने परिजनों को अंगदान के बारे में परामर्श दिया। परिवार ने उनका लिवर दान करने की सहमति दे दी। जिसके बाद विभागीय प्रत्यारोपण समिति ने प्रतीक्षा सूची की जाँच कर अंग का वितरण किया। मदन प्रसाद शर्मा का लिवर न्यू एरा हॉस्पिटल में एक 39 वर्षीय पुरुष को दान किया गया। जिसके चलते उन्हें नया जीवन मिला।