logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

गंगा-जमुना में जबरदस्ती युवतियों से देह व्यापार, पुलिस ने आरोपी दलाल को किया गिरफ्तार


नागपुर: शहर की बदनाम बस्ती गंगा जमुना में दो युवतियों से जबरदस्ती देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में लकड़गंज पुलिस ने आरोपी महिला दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रैना बिसन उचिया (30, ग्वालियर, मध्यप्रदेश) निवासी हैं। इस दौरान पुलिस ने दो युवतियों को वहां से रेस्क्यू किया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी एनजीओ से लकड़गंज पुलिस को जानकारी मिली थी कि, गंगा-जमुना में दो नाबालिग युवतियों से जबरदस्ती देह व्यापार कराया जारहा है। जानकारी पुख्ता होने पर पुलिस ने बुधवार रात को सात से आठ के बीच आरोपी महिला के ठिकाने पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने दो युवतियों को वहां से रेस्क्यू किया। दोनों युवती राजस्थान के बूंदी जिले की निवासी है।

पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने दोनों युवतियों को पैसे और नौकरी का लालच लेकर उन्हें यहां से नागपुर लाया और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। आरोपी दोनों युवतियों से पिछले दो साल से काम करवा रही रही। अवैध देह व्यापार अधिनियम 370 सहित आईपीसी की विविध धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।