logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वन मंत्री गणेश ने गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर का किया दौरा, जानकारी के लिए अधिकारियों को किया तलब


नागपुर: इस सप्ताह के प्रारंभ में नागपुर के एक गोरेवाड़ा पशु बचाव केंद्र में एवियन इन्फ्लूएंजा से तीन बाघों और एक तेंदुए की मौत हो गई, जिसके बाद अधिकारियों ने चिड़ियाघरों को अलर्ट पर रखा है। इसी के चलते वन मंत्री गणेश नाइक नागपुर पहुंचे और उन्होंने केंद्र का निरिक्षण किया। 

इस दौरान नाइक ने कहा, “मैंने अधिकारियों को जानकारी देने के लिए बुलाया है। केंद्र को फिलहाल बंद कर दिया गया है ताकि इलाके को पूरी तरह से साफ किया जा सके। बाकी जांच जारी है।”

वन मंत्री गणेश नाईक ने महाराष्ट्र में वन क्षेत्र के विकास और वन्य प्राणियों के संरक्षण को आने मंत्रालय की पहली जिम्मेदारी बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में वन विभाग अंतर्गत अधिकारियों, विशेषकर डीएफओ और मजदूरों की कमी है। साथ ही मशीनरी की भी कमी है। इसपर समीक्षा कर अगले बजट में आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे।

गोरेवाड़ा बचाव केंद्र को आइसोलेशन में रखा गया। एहतियात के तौर पर गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर के पशुपालकों को क्वारंटीन कर दिया गया है। केंद्र सरकार की एक टीम भी इस सप्ताह केंद्र का दौरा करने वाली है।