logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्र की एडवाइजरी पर बोले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे- हमें सतर्क रहने की जरुरत


नागपुर: केंद्र सरकार की अडवाइजरी के बाद राज्य सरकार सतर्क हो गई है। इसी को लेकर कल स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने समीक्षा बैठक की थी। वहीं अब इसको लेकर राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। नागपुर में आयोजित शीतकालीन सत्र में पत्रकारों से बात करते हुए टोपे ने केंद्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों पर काम करने का आवाहन किया है।  

टोपे ने कहा, "चीन, ब्राजील और अन्य देशों में कोविड के प्रकोप को देखते हुए हमें सतर्क रहने की जरूरत है। हमें केंद्र सरकार और डब्ल्यूएचओ की सलाह का सख्ती से पालन करने और ट्रैकिंग, परीक्षण, उपचार और कोविड के अनुकूल व्यवहार पर ध्यान देने की आवश्यकता है।"

उन्होंने कहा, "हमने ग्रामीण इलाकों में ऑक्सीजन प्लांट बनाए लेकिन यह जांचने की जरूरत है कि क्या वे अभी अच्छी स्थिति में हैं। मुझे लगता है कि दवाओं की भी कमी है। वेरिएंट को जानने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग महत्वपूर्ण है। वेंटिलेटर और स्टाफ की कमी नहीं होनी चाहिए।"