logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बदलापुर एनकाउंटर को बताया फर्जी, बोले - रिटायर जज से कराई जाए मामले की जांच


नागपुर: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बदलापुर में हुए एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी पुलिस की पिस्तौल नहीं ले सकता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनकाउंटर फर्जी है।

उन्होंने कहा, “मैंने बहुत से पुलिस वालों से बात की। मैंने उनसे पूछा कि क्या कोई भी आरोपी ऐसा कर सकता है? तो मुझे जवाब मिला कि ऐसा कोई भी नहीं कर सकता। एक पुलिस अधिकारी के पास जो पिस्तौल होता है उसमें एक हुक होता है ताकि कोई भी पिस्तौल छीन न सके। पिस्तौल लेने बाद उसे कॉक करना होता है। यह सब कर के बाद पुलिस पर उनकी की पिस्तौल निकालकर फायरिंग करना मुश्किल है।”

देशमुख ने कहा, “पीड़ितों के परिवार वाले पांच दिन तक पुलिस स्टेशन के सामने बैठे रहे लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। यह स्कूल भाजपा नेता का है इसलिए उसे बचाने के लिए ये सब किया गया है। संजय शिंदे का बयान सामने आने से पहले इस एनकाउंटर की साजिश की गई। यह एनकाउंटर संशयास्पद है।”

अनिल देशमुख ने कहा कि भाजपा नेता को बचाने के लिए ये सब बातें कही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इस मामले की जांच एक रिटायर्ड जज द्वारा कराई जाए। 

देखें वीडियो: