logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर निवासी पूर्व भारतीय कर्नल वैभव काले की गाजा में मौत, इजराइली मिसाइल के चपेट में आया वाहन


नागपुर: इजराइल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War ) में नागपुर निवासी भारतीय सेना के पूर्व कर्नल वैभव काले (Vaibhav Kale) की मौत हो गई। काले संयुक्त राष्ट्र (United Nation) के वाहन से राफा जा रहे थे, तभी मिसाइल वाहन पर गिरी जिसमें उनकी मौत हो गई। दो महीने पहले ही काले संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा और संरक्षक विभाग से जुड़े थे। यह पहला मौका है जब इजराइल और हमस के युद्ध में अंतराष्ट्रीय व्यक्ति की मौत हुई है।

वैभव काले एनडीए और फिर आईएमए के माध्यम से सेना में शामिल हुए। 11 जम्मू कश्मीर राइफल्स के तहत विभिन्न मोर्चों पर काम किया था। 22 साल की सेवा के बाद 2022 में उन्होंने सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। उसके बाद उन्होंने दो अलग-अलग निजी कंपनियों में उच्च पदों पर कार्य किया। लेकिन वे नौकरियाँ छोड़कर वे संयुक्त राष्ट्र महासचिव के अधीन 'यूएनडीएसएस' में सेवा देने लगे।

संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने के बाद उन्हें पहली पोस्टिंग गाजा के राफा में की गई। 46 वर्षीय वैभव ने 12 अप्रैल को इंस्पेक्टर पद पर ज्वाइन किया। पिछले दिनों इजराइल ने हमास को समाप्त करने के लिए राफा में चढाई करने का ऐलान किया था। इसी के तहत पिछले कई दिनों से वह राफा पर मिसाइलों से हमला कर रहा है। 

सोमवार को काले अपने अन्य साथियों के साथ संयुक्त राष्ट्र का झंडा लगे सफ़ेद गाडी में राफा के यूरोपीय अस्पताल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान इजराइल की तरफ से दागी मिसाइल काले के वाहन पर आ गिरी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने इस बात की पुष्टि भी की है।

संयुक्त राष्ट्र ने हमले की निंदा

वहीं इस हमले पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गटर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज गाजा में संयुक्त राष्ट्र के एक वाहन पर हमला किया गया, जिसमें हमारे एक सहकर्मी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। गाजा में 190 से अधिक संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी मारे गए हैं। मानवीय कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की जानी चाहिए। मैं संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर सभी हमलों की निंदा करता हूं और तत्काल मानवीय युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई के लिए अपनी तत्काल अपील दोहराता हूं।"