logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पूर्व मंत्री सुनील केदार ने दिया धरना, सरकार पर राजनीतिक स्वार्थ हेतु जिप अधिकारों का हनन करने का लगाया आरोप


नागपुर: जिला परिषद में आयोजित धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुनील केदार शामिल हुए. उन्होंने राज्य सरकार पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए जिला परिषद के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया. केदार ने ये भी कहा कि जो कुछ भी यहां हो रहा है हम उसका संवैधानिक तरीके से विरोध दर्ज कर रहे हैं. 

धरना को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि जिला परिषद की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए शेष फंड के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन इसे लेकर हुई शिकायत के बाद कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी गई. अध्यक्ष के मुताबिक जो स्थगिती दी गई है वो गलत है क्योंकि जिला परिषद के खुद के राजस्व से किये जा रहे कार्यक्रमों को रोकने का अधिकार किसी को नहीं है. 

वहीं, उपाध्यक्ष कुंदा राऊत ने कहा कि ग्रामीण भाग में कांग्रेस की मौजूदा पैठ से बने भय के चलते सरकार इस तरह के काम कर रही है. इसके पीछे का मकसद राजनीतिक है जिसके माध्यम से कांग्रेस के कामों को जनता तक नहीं पहुंचने देने का है. उन्होंने कहा लेकिन विरोधी इसमें सफल नहीं होंगे.