logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तुमसर के पूर्व विधायक वाघमारे ने पहला टीआरएस का दुपट्टा


भंडारा: महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव महाराष्ट्र में अपनी पैठ बढ़ा रही है.उन्होंने विदर्भ में भी अपने पैर ज़माने की शुरुवात कर दी है.तुमसर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक चरण वाघमारे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की मौजूदगी में टीआरएस पार्टी में शामिल हो गए है.इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ताओं ने भी हैदराबाद में केसीआर के आधिकारिक आवास पर प्रवेश लिया।इस प्रवेश के बाद  वाघमारे ने कहा है कि नवभारत बनाने का लक्ष्य रखते हुए वो टीआरएस पार्टी में शामिल हुए है.यह पार्टी हर भारतीय नागरिक को उसके मूल अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.पिछले कई दिनों से चरण वाघमारे के टीआरएस पार्टी में शामिल होने की चर्चा जोरों पर चल रही थी.बीते कुछ वक्त में राज्य के कई नेताओं ने राव की पार्टी का दामन थामा है. राजनीतिक विश्लेषको  के मुताबिक, राज्य में टीआरएस की एंट्री से कांग्रेस और राष्ट्रवादी को झटका लगने की संभावना है। हालांकि, केसीआर की पार्टी ने राज्य में भाजपा को यह पहला झटका दिया है.

चरण वाघमारे ने 2014 के चुनावों में तुमसर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी की सीट से चुनाव लड़ा था जिसमें उनकी जीत हुई थी. लेकिन 2019 में पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी को ख़ारिज कर दिया था.जिसके बाद वाघमारे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार मिली थी.