logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

किसानों से साथ 200 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी, बैंक अधिकारी सहित कई लोग शामिल


नागपुर: नागपुर जिले के पारशिवनी, रामटेक एवं मौदा के अंतर्गत आने वाले 160 से अधिक किसानों के बोगस दस्तावेज बनाकर 200 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें बैंक अधिकारी सहित अन्य आरोपियों पर विविध धाराओं के तहत मौदा थाने में मामला दर्ज किया गया है।  

करोड़ों रुपए के धोखाधड़ी के इस प्रकरण में रमनराव मूसलीया बोल्ला मूसलीया बोल्ला, विरव्यकटराव सत्यनारायण वाकलपुडी, महेंद्र मुप्पोवारपों, कॉर्पोरेशन बैंक के तत्कालीन प्रबंधक, सहायक प्रबंधक सहित अन्य लोगों के खिलाफ 10 विविध धाराओं के तहत मौदा थाने में मामला दर्ज किया गया है। वैसे अभी तक किसी भी प्रकार कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ज्ञात हो कि आरोपियों के द्वारा अशिक्षित किसानों के खेत के बोगस दस्तावेज एवं उनकी फसल को बैंक में गिरवी रख कर कुल 200 करोड़ रुपए से अधिक की आर्थिक धोखाधड़ी किसानों के साथ की गई है।

देखें वीडियो: