logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इंस्टाग्राम से पहले दोस्ती फिर प्यार, प्रेमी से मिलने 18 वर्षीय युवती पहुंची राजस्थान


नागपुर: कहते हैं न प्यार अंधा होता है। उसमें फिर कोई मर्यादा नहीं होती। एक बार जिसे यह हो जाता है वह फिर किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसा ही एक मामला शहर से सामने आया है। जहां एक 18 वर्षीय युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से भाग गई और राजस्थान पहुंच गई। परिजनों की शिकायत पर अजनी पुलिस ने युवती को ढूंढ निकाला और परिजनों तक पहुंचाई। 

मिली जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय युवती की एस्टरगम के माध्यम से राजस्थान के रहने वाले एक युवक से पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत होने लगी। बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों ने जीने मरने और शादी करने की कसम खाई। हालांकि, दोनों एक दूसरे के काफी दूर थे। पिछले दिनों युवती अपने घर से कुछ काम बाहर जाने की बात कर बाहर निकला और वापस नहीं आई। 

देर रात तक जब बेटी नहीं आई तो परिजनों ने इसकी शिकायत अजनी पुलिस में की। युवती के गायब होने की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत काम में लग गई। कॉल लोकेशन निकलने का बाद युवती की लोकेशन राजस्थान में दिखाई दी। पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी वहां की स्थानीय पुलिस को दी और उनकी मदद के माध्यम से बच्ची को सकुशल वापस लाया और परिजनों के हवाले कर दिया। 

शुरू किया पुलिस दीदी अभियान 

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर जालसाजों के बहकावे में आकर ये युवतियाँ बिना बताए अपने घरों से लापता हो रही हैं। शहर में ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग ने विशेष दस्तों का गठन किया है साथ ही पुलिस दीदी और पुलिस काका जैसे अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागृति भी पैदा की जा रही है।