logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संघ मुख्यालय जायेंगे जी20 के प्रतिनिधि! भाजपा नेता सहस्बुद्धे ने कहा- मेहमानों के घूमने की जगह हुई तय


नागपुर: उपराजधानी में मार्च महीने में जी20 की बैठक होने वाली है। जिसकी तैयारी नागपुर महानगर पालिका बड़े जोर-शोर से कर रही है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके तहत जी20 में आने वाले जितने भी प्रतिनिधि है वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुखलाया भी जा सकते हैं। इस बात की जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद और भाजपा नेता डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे ने दी। 

सहस्बुद्धे ने कहा, "नागपुर में जी20 के तहत सी20 यानी सिविक सोसाइटी की बैठक होने वाली है। इसके लिए 20 देशों के 60 सदस्य सहित आमंत्रित देशों और भारत के अधिकारीयों सहित 250 प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक के साथ वह नागपुर जिले के पास-पास से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। जिसमें

उन्होंने आगे कहा, "प्रतिनिधियों को घुमाने के लिए कुछ जगहे तय की गई है जहां वह जायेंगे। नागपुर सिर्फ देश के केंद्र में नहीं हमारे हृदय के केंद्र में है। 22 मार्च को सी-20 में भाग लेने वाले प्रतिनिधि देवलापार गाय अनुसंधान केंद्र के साथ ही पेंच बाघ परियोजना का दौरा करेंगे। 23 मार्च को प्रतिनिधिमंडल वर्धा जिले के सेवाग्राम और पवनार आश्रम का दौरा करेगा।"  

इसी दौरान जब उनसे प्रतिनिधियों के आरएसएस मुख्यालय में जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "सभी सदस्यों को संघ मुख्यालय जाने का कार्यक्रम है। जैसा समय तय होगा उसके अनुसार कार्यक्रम तय होगा।"