logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ganesh Utsav 2023: चार फूट वाला नियम हुआ समाप्त, मूर्तिकरो को कराना पड़ेगा मनपा में पंजीयन


नागपुर: गणेश उत्सव को लेकर नागपुर महानगर पालिका द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी है। इसी क्रम में मनपा ने चार फूट वाले नियम को समाप्त कर दिया है। इसके तहत अब गणेशमंडल जितनी ऊँची मूर्ति बैठना चाहते हैं, बैठा सकते हैं। 

ज्ञात हो कि, बीते दो वर्षो से नागपुर में गणेश मूर्तियोंकी उचाई को लेकर नियम लागु था जिसके तहत सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडलो में चार फिट जबकि घरो में विराजने वाली मूर्तियों के लिए 2 फिट का नियम लागु था। इस नियम को इस वर्ष हटा दिया गया है लेकिन नागपुर महानगर पालिका ने नागरिको से अपील की है की वो मूर्तियों की उचाई इतनी ही रखे जिससे की इनका विसर्जन कृत्रिम तालाबों में हो सके। इसी के साथ मनपा ने अपील की है की नागरिक मूर्तियों की ऊंचाई इतनी ही रखें जिससे इनका विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया जा सकें।

मूर्तिकारों को कराना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन 

इसी के साथ मनपा ने शहर के अंदर मौजूद गणेश मूर्तिकारों को रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद मनपा द्वारा उन्हें परिमिट जारी किया जायेगा। मनपा बीते कई सालो से पीओपी मूर्ति के विरुद्ध अभियान चला रहा है। जिसके तहत शहर में पीओपी की मूर्ति की बिक्री पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। वहीं इसको लेकर मनपा उपयुक्त और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के निदेशक डॉ. गजेंद्र महल्ले ने बताया कि, इस नियम को लागू करने के पीछे जिले में पर्यावरण अनुकूल उत्सव मनाया जा इसलिए किया गया है।