logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

गौतमी पाटिल की बढ़ेंगी मुश्किलें, अश्लील इशारे करने को लेकर पुलिस में दर्ज होगा मामला!


नागपुर: मशहूर लावणी डांसर गौतमी पाटिल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। नागपुर आयोजित कार्यक्रम में डांस के दौरान अश्लील इशारे करने को लेकर शहर की कई महिला संगठनों ने पाटिल के खिलाफ अंबाझरी थाने में शिकायत दर्ज करने का निर्णय लिया है। 

दरअसल, शुक्रवार को शहर के हिलटॉप स्थित मशहूर एकता गणेश मंडल उत्सव ने गौतमी पाटिल के लावणी डांस का आयोजन किया था। गौतमी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हुई थी। जिसमें युवा से लेकर बुजुर्ग भी शामिल रहे। गौतमी का लावणी डांस देखने के लिए बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं भी पहुंची हुई थी। शिकायत करने वाले एनजीओ की महिला कार्यकर्ताओं ने गौतमी पर डांस के दौरान दर्शकों की तरफ अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया। इसको लेकर वह सबहि जल्द ही अंबाझरी थाने में शिकायत दर्ज कराएंगी। 

कार्यक्रम में हुआ जमकर बवाल 

एनसीपी नेता और पूर्व विधायक प्रकाश गजभिये द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। स्थिति कुर्सी टूटने से  पुलिस की लाठी चार्ज तक पहुंच गई। हिलटॉप के एक छोटे से ग्राउंड में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जगह कम होने के और लोगों की संख्या अधिक होने के कारण परिस्थित बिगड़ गई। गौतमी को देखने के लिए लोग कुर्सियों में चढ़ गए, जिसके कारण सैकड़ो की संख्या में कुर्सियां टूट गई। वहीं इस दौरान कई लोग टूटी कुर्सियों को हवा में लहराते हुए दिखाई दिए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। 

आयोजकों ने झाड़ा पल्ला 

जिस जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वह बहुत ही छोटा था। वहीं पाटिल को देखने के लिए शहर के और शहर के बाहर से लोग पहुंचे थे। भीड़ ज्यादा होने और जगह कम होने के कारण स्थिति बिगड़ गई। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। वहीं इस वाक्या के लिए कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा सही से व्यवस्था नहीं करने को जिम्मेदार बताया जा रहा है। हालांकि, आयोजकों ने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया है। पूर्व विधायक प्रकाश गजभिये ने मीडिया से बात करने से इनकार कार दिया।