logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: प्रतिष्ठित अस्पताल के जनरल मैनेजर के साथ पूर्व पार्टनर ने की 43 लाख रुपये की ठगी


नागपुर: एक प्रतिष्ठित अस्पताल के जनरल मैनेजर विकास मिश्रा से उनके पूर्व पार्टनर ने अधिक रिटर्न देने के नाम पर 43 लाख रुपए की ठग लिए। सूत्रों ने बताया कि मिश्रा ने अपने पूर्व व्यापारिक साझेदार के सुझाव पर पैसे निवेश करने के लिए कई लोन लिए थे। सदर पुलिस ने लंबी जांच के बाद श्रीकांत ठाकरे नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सूत्रों ने बताया कि ठाकरे उस अस्पताल को सामान सप्लाई करता था, जहां मिश्रा काम करते हैं। पुलिस शिकायत के अनुसार, ठाकरे ने मिश्रा को 2019 में अपने व्यवसाय में भागीदार के रूप में निवेश करने का लालच दिया। 

पूरे 33 लाख रुपये देने के बाद, मिश्रा ने 10 लाख रुपये का बैंक लोन भी चुकाया। आज तक, मिश्रा को ठाकरे से कोई रिटर्न नहीं मिला है, जिसके कारण उन्हें पुलिस शिकायत दर्ज करानी पड़ी।