logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

विभाग बदलने पर भरे मंच गिरीश महाजन ने सुनाई अपनी व्यथा, कहा- कभी विभाग बदला जा है तो कभी सचिव


नागपुर: महाराष्ट्र की सत्ता में शामिल भारतीय जनता पार्टी में सब ठीक नहीं है। नए सहयोगियों के शामिल होने से एक तरफ जहाँ भाजपा विधायकों के मंत्री बनने का सपना समाप्त हो गया, वहीं दूसरी तरफ महत्वपूर्ण मंत्रालय के दुसरो को दिए जाने से भी रोष है माहौल है। राज्य के वरिष्ठ मंत्री गिरीश महाजन ने लगातार मंत्रालय बदलने अपनी व्यस्था सुनाई है। उन्होंने कहा कि, "कभी मंत्रालय बदल दिए जाते है तो कभी सचिव। महाजन ने जब यह कहा उस समय उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मंच पर मौजूद थे।

महाजन नागपुर में आयोजित खासदार औद्योगिक महोत्सव के समापन समारोह में  शामिल होने पहुंचे थे। जहां बोलते हुए उन्होंने कहा,“मुझे भी नहीं पता था कि इतनी बड़ी नामी कंपनियाँ नागपुर में हैं। पर्यटन को एक उद्योग के रूप में देखा जाना चाहिए। पहले हम राज्यों में दूसरे नंबर पर थे. अब हम नौवें, दसवें नंबर पर हैं। कश्मीर, केरल, गोवा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश हमसे आगे चल रहे हैं। विदर्भ में जंगल है. यहां कई पर्यटक स्थल हैं. हालाँकि, हमें यह विचार करने की आवश्यकता है कि हम पीछे क्यों हैं?"

उन्होंने कहा, "मेरे विभाग के तीन सचिव बदले हैं. इसलिए मुझे नहीं पता कि कैसे काम करना है। वह तीन साल में तीसरी बार मंत्री बने हैं। कठिनाइयाँ बहुत हैं. अगर मैं इस खाते को अगले सात-आठ महीनों तक अपने पास रखूं, तो मुझे लगता है कि मैं कुछ कर सकता हूं।"

साथी बढ़ने से बढ़ी भागीदारी

गिरीश महाजन यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे और भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “जब हमारे पास अधिक मित्र, अधिक भागीदार होते हैं, तो खाते बदल जाते हैं। उनकी मांग के अनुसार खाते बदलते हैं। इसलिए यह एक बड़ी समस्या बन गई है. मेरा मानना ​​है कि अगर हम पर्यटन विभाग को एक अर्थव्यवस्था के बजाय एक नियोक्ता के रूप में देखें, तो इसे मजबूत किया जा सकता है।"

अब महाजन ही रहेंगे पर्यटन मंत्री

महाजन की बात पर जवाब देते हुए कहा कि, "गिरीश भाई चिंता मत करो। नितिन जी आगे भी आपके खानदेश में यह कार्यक्रम करेंगे। आपने जो कहा था पर्यटन मंत्री पर प्रतिबंध लगना चाहिए। हमने उसपर भी प्रतिबंध लगा दिया है। तो अब आप स्थायी पर्यटन मंत्री हैं। इसलिए उत्तर महाराष्ट्र, विदर्भ में जहां भी आपका मन हो पर्यटन बढ़ाएं। हम आपका समर्थन करेंगे। नितिनजी ने आपको पर्यटन से संबंधित अवसर प्रदान किए हैं।"