logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रेमिका हुई गर्भवती, प्रेमी ने पहचानने से किया इनकार; पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार


नागपुर: युवक ने शादी का वादा कर नाबालिग के साथ संबंध बनाएं। वहीं इस दौरान बच्ची तीन महीने की गर्भवती हो गई। प्रेमिका के गर्भवती होने के बाद प्रेमी ने पहचानने से इनकार कर दिया। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कार लिया है। युवक की पहचान सचिन काले (24, कलमेश्वर) है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय लड़की है। अप्रैल 2023 में उसकी जान-पहचान आरोपी सचिन काले से हुई। कुछ दिनों तक दोनों की फोन पर बातचीत होती रही। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। मई में, सचिन ने अपनी प्रेमिका को पहली डेट के लिए कलमेश्वर के एक कैफे में आमंत्रित किया। उन्होंने कुछ देर बातें की और वह उसे होटल के कमरे में ले गया। वहां उसने उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। हालांकि, नाबालिग ने इनकार कर दिया। 

आरोपी ने नाबालिग को शादी का झूठा वादा किया और उसके साथ बलात्कार किया। इससे वह गर्भवती हो गयी। 15 अगस्त को उसके पेट में दर्द होने लगा। उसने अपनी मां को बताया कि उसके पेट में दर्द है. मां उन्हें नागपुर के एक बड़े अस्पताल में ले गईं. डॉक्टर ने जांच कर बताया कि लड़की 3 माह की गर्भवती है। यह जानते ही माँ के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची से पूछने पर उसने सचिन काले का नाम बताया।

जब सचिन के घर पर पूछा गया तो उन्होंने अफेयर से इनकार कर दिया। तो प्रेमिका ने पुलिस से शिकायत कर दी. इस मामले में पुलिस उपनिरीक्षक प्रियंका गेडाम ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।