logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महिला एवं बाल कल्याण विभाग को दें ‘माझी लाड़की बहिन योजना’, तहसीलदारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


नागपुर: ‘मुख्यमंत्री-माझी लाड़की बहिन योजना’ के क्रियान्वयन हेतु तहसील स्तरीय समिति में सचिव का दायित्व संबंधित तहसीलदार को सौंपा गया है। राज्य तहसीलदार और नायब तहसीलदार संघ ने मांग की है कि कार्यभार अधिक होने के कारण यह काम महिला एवं बाल कल्याण विभाग को दिया जाना चाहिए।  

ज्ञापन में कहा गया है कि ‘लाड़ली बहन योजना’ समिति में तहसीलदार को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके चलते राजस्व विभाग पर कार्यभार अधिक होगा। उन पर काम का बहुत दबाव होगा।

समिति में तहसीलदारों को सह-अध्यक्ष या सदस्य के रूप में नियुक्त किए जाने और यह काम महिला एवं बाल कल्याण विभाग को दिए जाने की मांग को लेकर नागपुर जिले के तहसीलदार और नायब तहसीलदार एसोसिएशन ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है।