logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

"गाय को राजमाता का दर्जा देना केवल एक जुमला", वडेट्टीवार ने पूछा - चुनाव के पहले क्यों याद आई गौ माता?


नागपुर: महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने सरकार के देशी गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने के निर्णय की आलोचना की है। वडेट्टीवार ने कहा कि विधानसभा के चुनाव आने के पहले सरकार को गौ माता की याद आई है। 

नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बीजेपी के लिए राजनीति धंधा है। इसलिए चुनाव के दौरान गाय का वंदन और चुनाव के बाद गाय के गले में फंदा!”

वडेट्टीवार ने लिखा, “विधानसभा चुनाव से पहले अब महायुति सरकार को गाय की याद आई है। जब सूखा पड़ा तो गाय को याद नहीं किया गया। वह चारे और पानी के बिना तड़प रही थी।”

वडेट्टीवार ने आरोप करते हुए लिखा, “गाय के मांस निर्यातक से दान लेते समय गाय रूपी माँ की याद नहीं आई। जब किसान संकट में था, जब दूध का दाम नहीं मिल रहा था, तब गाय की याद नहीं आती थी।”

विजय वडेट्टीवार ने इसे सरकार की जुमलेबाजी बताते हुए सवाल किया कि चुनाव के दौरान गाय को 'राज्य माता' के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के मुहाने पर कितनी जुमलेबाजी की जाएगी?