logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ताडोबा जाने नागपुर पहुंचे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, पत्नी अंजलि भी मौजूद


नागपुर: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) गुरुवार को नागपुर पहुंचे। इस दौरान पत्नी अंजलि तेंदुलकर (Anjali Tendulkar) भी उनके साथ मौजूद रही। ज्ञात हो कि, तेंदुलकर हर साल अपने परिवार के साथ चंद्रपुर के ताडोबा-अंधारी बाघ अभयारण (Tadoba-Andhari Tiger Reserve) घूमने आते हैं। इसी के मद्देनजर सचिन अपने परिवार के साथ आज उपराजधानी पहुंचे थे। बाबासाहेब अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सचिन सीधे ताडोबा के लिए निकल गए। 

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जंगल सफारी के दीवाने है। उन्हें जब भी समय मिलता है वो व्याघ्र प्रकल्प पहुंच जाते है। अभी कुछ ही दिन पहले सचिन ने उमरेड करांडला अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद लुटा था। गुरुवार को सचिन अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ एक बार फिर जंगल सफारी के लिए पहुंचे। उनके साथ उनके कुछ करीबी दोस्त भी थे। नागपुर से सड़क मार्ग से सचिन और उनका परिवार ताडोबा के लिए रवाना हुआ। 

नागपुर एयरपोर्ट पर सचिन के पहुंचने की ख़बर पाकर प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गयी थी.एयरपोर्ट पर सचिन सुरक्षा जवानों से भी गर्मजोशी से मिले।गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जंगली प्राणियों की गणना होनी है। अगर सब कुछ सही रहा और मौसम साफ रहा तो सचिन चांदनी रात में भी जंगली जानवरों का दीदार करेंगे।