logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

धनतेरस पर सोना खरीदने का सुनहरा अवसर; सोना 100 रुपये टूटा, चांदी 800 रुपये महंगी


नागपुर: धनतेरस की पूर्व संध्या पर बुधवार की तुलना में गुरुवार को 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई, जबकि चांदी की कीमत में 800 रुपये की बढ़ोतरी हुई। कुछ दिन पहले सोने की कीमत 62,400 रुपये तक गिर गई थी और लोग सोना खरीदने के लिए सर्राफा दुकानों पर उमड़ रहे हैं।

शुक्रवार को धनत्रयोदशी पर कीमतें ज्यादा नहीं बढ़ने के कारण लोगों ने सोना खरीदने की तैयारी कर ली है। व्यापारी भी ग्राहकों के स्वागत के लिए उत्सुक हैं। 

9 नवंबर को 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 8 नवंबर के 61,000 रुपये की तुलना में घटकर 60,900 रुपये हो गई, जबकि चांदी 800 रुपये बढ़कर 72,500 रुपये पर पहुंच गई। 

गुरुवार सुबह खुले बाजार में सोने की कीमतें 500 रुपये गिरकर 60,500 रुपये पर आ गईं। दोपहर के सत्र में सोने की कीमतें स्थिर रहीं, लेकिन आखिरी सत्र में 400 रुपये बढ़कर 60,900 रुपये हो गईं। बेशक, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को सोना 100 रुपये टूट गया।