logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहरवासियों के लिए अच्छी खबर! नागपुर के पांच अलग हिस्सों को जोड़ने वाले फ्लाईओवरों को मिली मंजूरी


नागपुर: नागपुर शहरवासियों के लिए यातायात के लिहाज से एक अच्छी खबर है. नागपुर शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाले पांच फ्लाईओवरों को राज्य सरकार ने मान्यता दी है. इन फ्लाईओवरों का निर्माणकार्य महारेल के माध्यम से होगा.

नागपुर में बनने वाले पांच फ्लाईओवरों के लिए 792 करोड़ रूपए खर्च होंगे. राज्य सरकार ने इन सभी फ्लाईओवरों को मंजूरी प्रदान की है. दावा है कि इससे शहर की यातायात की समस्या काफी हद तक बेहतर हो जायेगी.

251 करोड़ की लगत से रेशमबाग से केडीके कॉलेज, टेलफोन चौक से भांडेप्लॉट चौक,135 करोड़ रूपए की लागत से लकड़गंज पुलिस स्टेशन से वर्धमाननगर चौक, 274 करोड़ की लागत से वर्धमान नगर से निर्मल नगरी उमरेड रोड, 66 करोड़ रूपए की लागत से चंद्रशेखर आजाद चौक सीए रोड से मारवाड़ी चौक और 66 करोड़ रूपए की लागत से ही नन्दनवन से हसनबाग चौक तक फ्लाईओवरों का निर्माण किया जायेगा. 

इन फ्लाईओवरों निर्माण से नागपुर शहर में यातायात काफी सरल हो जाएगा. इससे आमतौर पर नागरिकों को जाम फंसने, कहीं पहुँचने में होने वाली देरी जैसी समस्यों से राहत मिलेगी.