logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

होली पर यात्रियों के लिए खुशखबरी! पुणे-नागपुर और मुंबई-नागपुर के बीच विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें


नागपुर: होली महोत्सव  के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, मध्य रेलवे ने पुणे-नागपुर और मुंबई-नागपुर के बीच विशेष सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को कम करने में मदद करेंगी और उन्हें आरामदायक यात्रा का अनुभव देंगी।

रेल यात्रियों के लिए होली से पहले रेलवे प्रशासन ने बड़ी रहती है। इस त्योहार के मौके पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने पुणे-नागपुर और मुंबई-नागपुर के बीच विशेष सुपरफास्ट ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। इन ट्रेनों का संचालन विशेष रूप से मार्च 2025 में किया जाएगा।

आइए जानते हैं इन ट्रेनों की पूरी जानकारी:


मुंबई-नागपुर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (द्वि-साप्ताहिक)


ट्रेन संख्या 02139 (मुंबई-नागपुर)

  • संचालन के दिन: रविवार और मंगलवार
  • प्रस्थान: मुंबई (सीएसएमटी) से रात 12:20 बजे
  • नागपुर आगमन: दोपहर 3:10 बजे
  • यात्रा तिथियां: 9, 11, 16, 18 मार्च 2025
  • ट्रेन संख्या 02140 (नागपुर-मुंबई)
  • संचालन के दिन: रविवार और मंगलवार
  • प्रस्थान: नागपुर से रात 8:00 बजे
  • मुंबई आगमन: अगले दिन दोपहर 1:30 बजे
  • यात्रा तिथियां: 9, 11, 16, 18 मार्च 2025
  • स्टॉपेज: दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नाशिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव, वर्धा।

पुणे-नागपुर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (साप्ताहिक)


ट्रेन संख्या 01469 (पुणे-नागपुर)

  • संचालन के दिन: मंगलवार
  • प्रस्थान: पुणे से दोपहर 3:50 बजे
  • नागपुर आगमन: अगले दिन सुबह 6:30 बजे
  • यात्रा तिथियां: 11, 18 मार्च 2025
  • ट्रेन संख्या 01470 (नागपुर-पुणे)
  • संचालन के दिन: बुधवार
  • प्रस्थान: नागपुर से सुबह 8:00 बजे
  • पुणे आगमन: रात 11:30 बजे
  • यात्रा तिथियां: 12, 19 मार्च 2025
  • स्टॉपेज: उरूली, दौंड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव, वर्धा।

अगर आप भी होली पर नागपुर या पुणे जाने का प्लान बना रहे हैं, तो तुरंत अपनी टिकट बुक करें। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी टिकट IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से बुक कर लें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। हालांकि होली के इस खास मौके पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे का यह कदम यात्रियों को राहत  जरूर देगा।