logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

खुशखबरी, नागपुर से मुंबई के बीच रेलवे चलाएगा 10 विशेष ट्रेने


नागपुर: नागपुर से मुंबई तक का सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मध्य रेलवे ने नागपुर से मुंबई 10 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने के निर्णय किया है। रेलवे के इस फ़ैसले के बाद गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों काफ़ी सुविधा होगी।

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए मध्य रेलवे ने नागपुर और मुंबई के बीच 10 समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें ट्रेन 01033 साप्ताहिक सुपरफास्ट 6 मई से 3 जून तक हर शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 12 बजकर 20 मिनट पर चलकर अगले दिन साढ़े तीन नागपुर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 01034 साप्ताहिक सुपरफास्ट 30 अप्रैल से 28 मई तक हर रविवार नागपुर से दोपहर डेढ़ बजे चलकर अगले दिन सुबह 04 बजकर 10 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी।