logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इस सप्ताह विदर्भ में अच्छी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


नागपुर: विदर्भ के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि कई जगह छिटपुट बारिश ही हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने नागपुर समेत विदर्भ के अधिकांश जिलों में 17 जुलाई तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।  

मानसून आगमन का करीब एक महीना बीत चुका है। विदर्भ के सभी जिलों में मानसून सक्रिय है और अधिकांश जगह अब बारिश हो रही है। जून के महीने में तो मानसून कमजोर था, लेकिन जुलाई में एक्टिव हो गया है और अब अच्छी बारिश होने से किसान भी खुश है। हालाँकि कुछ जगह मूसलाधार बारिश होने से मुश्किलें भी हो रही है। 

विदर्भ के कई जिले में पिछले दो दिनों में दमदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने नागपुर समेत पूरे विदर्भ के लिए एक पुरे सप्ताह अच्छी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के आगे बढ़ने से विदर्भ में सभी जगह अगले चार-पांच दिनों में बारिश की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने पूर्वी विदर्भ के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। ऐसे ही पश्चिम विदर्भ के भी अमरावती, यवतमाल और अकोला जिले में अच्छी बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि वाशिम और बुलढाणा जिले में भी हल्की बारिश की संभावना है।