logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सरकार ने बृजेश दीक्षित को नहीं दिया सेवा विस्तार, विकास ठाकरे बोले- कैग की रिपोर्ट पर हो सीबीआई जांच


नागपुर: राज्य सरकार ने महामेट्रो के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित को सेवा विस्तार देने इनकार कर दिया है। इसी के साथ सोमवार को दीक्षित का कार्यकाल समाप्त हो गया है। सरकार के इस निर्णय का पश्चिन नागपुर विधायक और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है। ठाकरे ने सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि, "दीक्षित के कार्यकाल के दौरान बड़ी संख्या में अंनिमितियाँ हई है। इससे मेट्रो का बड़ा नुकसान हुआ है। जिस पर कैग ने भी अपनी रिपोर्ट भी दी है। इसी के साथ ठाकरे ने कैग रिपोर्ट पर सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

ज्ञात हो कि, पिछले महीने विकास ठाकरे ने पिछले महीने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने दीक्षित के सेवा विस्तार को लेकर कई सवाल उठाए थे। इसी के साथ उनके कार्यकाल में मेट्रो के अंदर हुए कामों की गुणवत्ता से समझौता करने और समय पर कार्य नहीं करने का आरोप भी लगाया था। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से दीक्षित को सेवा विस्तार नहीं देने की मांग भी की थी। वहीं अब जब सरकार ने दीक्षित को सेवा विस्तार नहीं दिया उसपर अपनी बात रखी। 

अपने निजी ठेकेदारों को दिया काम

अपने निजी निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए ठाकरे ने कहा, "पिछले आठ साल से बृजेश दीक्षित का कार्यभार था। इस दौरान उनके दवारा किये कामों की गुणवत्ता से समझौता किया गया। वहीं अपने समर्थको को टेंडर दिए गए जैसे कई अंनिमितियां होने की बात कैग ने अपने रिपोर्ट में कही थी। एक अधिकारी के ऊपर जो ये आरोप लगे हैं उसे बिना जांच किये बजाए उसे सेवा विस्तार देना गलत था। इस कारण मैंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था।  

सीबीआई करें मामले की जांच 

उन्होंने कहा, “राज्य के किसी मंत्री पर आरोप लगता है तो उसकी जांच की जाती है और उसे जेल भी जाना पड़ता है। वैसे ही एक अधिकारी पर जब आरोप लगता है तो उसपर भी ऐसी ही कार्रवाई होनी चाहिए। कैग ने जो अपनी रिपोर्ट दी है उसकी सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। जब जांच होगी तो तभी यह सामने आएगा की कितने करोड़ का नुकसान हुआ है। " इसी के साथ ठाकरे ने इस मुद्दे को अगले विधानसभा के सत्र में उठाने की बात कही।