logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी गोंड गोवारी समाज का हल्लाबोल; संविधान चौक से सीताबर्डी तक की सड़क जाम; वाहनों की लगी लंबी कतारें


नागपुर: मराठा, धनगर के बाद एक और समाज आरक्षण को लेकर सड़क पर उतर गया है। आरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी गोंड गोवारी समाज सड़क पर उतर गया। सोमवार को समाज के लोगों ने संविधान चौक पर सड़क पर उतर कर आंदोलन किया। इस कारण सड़क यातायात अवरुद्ध हो गया। 

ज्ञात हो कि, पिछले 11 दिनों से समुदाय के 3 युवा नागपुर के संविधान चौक पर गोंड गोवारी समुदाय को आदिवासी आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार ने इस अनशन पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। सरकार की अनदेखी को देखते हुए सोमवार को विदर्भ सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में गोंड गोवारी आदिवासी सदस्य सोमवार को संविधान चौक पहुंचे।

आरक्षण की मांग करते हुए दोपहर को आंदोलनकारी सड़क पर उतर गए। संविधान चौक से लेकर बर्डी स्थित झांसी रानी चौक तक आंदोलन कारी जमा हुए और ट्रैफिक को जाम कर दिया। इस कारण सभी सड़कों पर वाहनों की लाइन लग गई। जिससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

पुलिस ने सीताबर्डी फ्लाईओवर किया बंद 

आंदोलनकारियों के आक्रामकता को देखते हुए पुलिस ने सीताबर्डी स्तिथ गोवारी उड़नपुल को ऐतिहातन बंद कर दिया। सीताबर्डी सहित शहर का मध्य केंद्र होने के साथ-साथ बड़ा व्यापारिक केंद्र भी है। रोजाना लाखों की संख्या में लोग यहाँ आते और यहाँ से अपने गंतव्य के लिए जाते हैं। फ्लाईओवर बंद होने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतरे लगी हुई है। नागरिक घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। 

संभालने में पुलिस को फुले हाथपांव 


आंदोलन को देखते हुए शहर पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। हालांकि, अचानक आंदोलनकारी सड़क पर उतर गए। आंदोलनकारियों को रोकने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एक तरफ जहाँ पुलिसकर्मी इन्हे सड़क से हटाते, तो दूसरी तरफ से भीड़ आकर बैठ जाती। काफी मशक्कत के बावजूद पुलिस आंदोलनकारियों को हटाने में असफल दिखाई दी।