logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामटेक पुलिस की छापामार कार्रवाई, 17 गोवंश को दिया नया जीवन


नागपुर: नागपुर जिले की रामटेक तहसील के अंर्तगत आने वाले मनसर कांद्री टोल नाके के पास पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 40 गोवंश को बचाया है. पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर यह कार्रवाई की है. रामटेक पुलिस छापामार कार्रवाई कर 7 लाख की सामग्री जब्त की है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामटेक पुलिस को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से टाटा आयसर गाड़ी में गो तस्करी होने की खबर मिली. इस सुचना के आधार पर पुलिस ने मनसर कांद्री टोल नाके पास गोवंश को ले जा रही गाड़ी को रोका। जैसे ही गाड़ी चालक ने पुलिस को देखा, वह गाड़ी छोडकर भाग गया.

इसके बाद पुलिस के द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल 40 गोवंश मिले जिसमें से 23 गायों की मृत्यु हो चुकी थी. पुलिस के द्वारा 17 मवेशियों को देवलापार गो अनुसंधान केंद्र भेजा गया है. रामटेक थानेदार मामले की जांच कर रहें हैं.

मनसर कांद्री स्थित टोल प्लाजा शो पीस बना हुआ हैं, जिसके कारण मवेशियों की तस्करी की घटनाएं अधिकतर हो रही हैं.