logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

छत्रपति शिवजी महाराज का अपमान करने वालों पर भड़के हंसराज अहीर, बोले- जिसने भी किया वो सब मुर्ख 


नागपुर: राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और पर्यटन मंत्री मंगल प्रताप लोढ़ा के दिए बयानों के बाद से विपक्षी दल सरकार और भाजपा पर हमलावर है। वहीं अब इस विवाद पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने प्रतिक्रया दी है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों को मूर्ख बताया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, जिन्हे उनका इतिहास नहीं मालूम वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। 

ओबीसी कमीशन का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। अहीर ने कहा, "अपमान करने वाले लोग मुर्ख और अज्ञानी है। इन्होने महापुरुष का महत्व समझा नहीं है। ये सभी विकृत लोगों हैं।" उन्होंने आगे कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान करने के लिए हम पैदा हुए हैं। हमारी सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या राज्य सरकार सभी के मन में शिवाजी महाराज के लिए बेहद सम्मान है।”

राज्यपाल और सुधांशु त्रिवेदी के बयानों पर बोलते हुए अहीर ने कहा कि, मैंने अभी उनका बयान सुना नहीं है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है उन्होंने जो कहा वह मतलब यह नहीं था जो समझा गया।