logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

हड़ताल से स्वस्थ्य व्यवस्था चरमराई, 24 घंटो में मेयो-मेडिकल में 19 मरीजों की मौत


नागपुर: पुरानी पेंशन को लागू कारण की मांग को लेकर शुरू हड़ताल का आज छठा दिन है। इस हड़ताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों भी शामिल है। इस कारण के कारण जिले की स्वस्थ्या व्यवस्था पूरी तरह चर्मचारा गई है। जिले के तीन महत्वपूर्ण अस्पताल मेडिकल, मेयो और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है, इसके तहत पिछले 24 घंटे में 19 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई है। मरीजों के मृत्यु के कारण चिंता बढ़ गई है।

कोरोना से पहले मेडिकल में करीब 1500 मरीज भर्ती होते थे। इस दौरान 10 से 11 मरीजों की मौत दर्ज किया जा रहा था। वहीं मेयो अस्पताल में  650 मरीज मेयो अस्पताल में भर्ती हुए और प्रतिदिन 6 से 7 मौतें दर्ज की गईं।

सभी ऑपरेशन हुए स्थगित

हड़ताल के कारण तीनो अस्पतालों में सभी ऑपरेशन को रोक लगा दी गई है, लेवल वही ऑपरेशन किया जा रहा है जो बहुत ही जरुरी है। इसी के साथ दोनों अस्पतालों में नए मरीजों को जहां भर्ती रोक दी गई है, वहीं जो भर्ती है उन्हें भी छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। वर्तमान में मेडिकल और मेयो में क्रमशः 807 और 322 मरीज भर्ती हैं। उसके बाद भी मेडिकल में 24 घंटे में 15 और मेयो में 4 मौत की सूचना मिली है. यह संख्या भर्ती मरीजों की संख्या से काफी अधिक है।

मरीजों को न हो दिक्कत इसकी पूरी तैयारी

जिस दिन से हड़ताल शुरू हुई है प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि, मरीजों को परेशानी नहीं हो इसके लिए पूरी तैयारी की हुई है। दोनों अस्पतालों के अधिकारीयों ने बताया कि, हम लगातार निजी और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों के छात्रों को मरीजों के इलाज के लिए उपयोग किया जा रहा है।