logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी में स्लॉटर हॉउस निर्माण को लेकर हुई सुनवाई, जिलाधिकारी और चेयरमैन ने जमा कराया शपथपत्र


नागपुर: गुरुवार को स्लॉटर हॉउस निर्माण को लेकर हुई सुनवाई में जिलाधिकारी और चेयरमैन ने आने वाले 6 महीने में स्लॉटर हॉउस के लिए ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने संबंधी शपथपत्र जमा कराया.

नागपुर से सटे कामठी शहर में स्लॉटर हॉउस के निर्माण को लेकर हाईकोर्ट में शुरू मामले की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी और एनएमआरडीए चेयरमैन अदालत में पेश हुए. आदेश के बाद भी मामले पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने से हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में कार्रवाई के संकेत दिए थे. 

कामठी में स्लॉटर हॉउस बनाये जाने के संबंध में हाईकोर्ट में याचिका डाली गयी थी. वर्ष 2016 में सभी संबंधित विभागों द्वारा आश्वसित किये जाने के बाद अदलात ने याचिका का निपटारा कर दिया था लेकिन फैसले पर अमल नहीं होने की वजह से वर्ष 2020 में अवमानना याचिका डाली गयी थी. 6 मार्च को सरकारी विभागों को नोटिस जारी किया गया था. पर अब तक इस पर कुछ नहीं हो पाया. जिस पर अदालत का रुख सख़्त दिखाई दिया पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया था. 

जिसके बाद गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान नागपुर के जिलाधिकारी डॉ विपिन इटनकर और एनएमआरडीए चेयरमैन मनोज कुमार सूर्यवंशी कोर्ट में हाजिर हुए जबकि राज्य के एडवोकेट जनरल, नगर विकास विभाग के मुख्य सचिव,राज्य के मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यवाही में उपस्थित हुए. जिलाधिकारी ने अदालत में जमीन के अधिग्रहण के मामले में अब तक की गयी कार्यवाही और 6 महीने में अधिग्रहण का काम पूरा हो जाने की जानकारी दी.