logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

तेज बारिश और ओलावृष्टि से 12 हजार मुर्गियों की मौत, किसान ने सरकार से मांगा मुआवजा


नागपुर: जिले में इस बार अप्रैल के महीने में बार बार बारिश हो रही है। जिससे खेती के साथ ही फल बाग़ को तो नुकसान पहुंचा ही है साथ जान माल को भी भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार की शाम भी नागपुर में जोरदार बारिश हुई। इस बारिश के दौरान ही ओले गिरे। हिंगना तहसील में बारिश के साथ तेज और ओले गिरने से काफी  नुकसान हुआ है। येरणगाव दाभा  गांव में तो ओले गिरने से 12 हजार मुर्गियों की मौत हो गई। 

गांव में रोशन निंबुलकर का  पोल्ट्री फार्म  है। उनके पोल्ट्री फार्म में हजारों मुर्गियां थी। मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान कुछ मुर्गियां अपने शेड में थी तो कुछ बाहर। लेकिन बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने से 12 हजार मुर्गियों की मौत हो  गई। जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हुई है। इस घटना के बाद पोल्ट्री फार्म के मालिक ने सरकार से मदद की मांग की है