logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर समेत पूरे विदर्भ में झमाझम बारिश, शहर में सुबह साढ़े 5 बजे तक 32.6 mm बारिश दर्ज


नागपुर: विदर्भ में अब मानसून अपने अंतिम पड़ाव में है, लेकिन फ़िलहाल तो आसमान में छाये मेघ जमकर बरस रहे है। गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। न केवल नागपुर बल्कि विदर्भ के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हुई है।

इस बार विदर्भ में मानसून मेहरबान रहा है। वैसे अब मानसून के वापसी का समय नजदीक आ रहा है, लेकिन फ़िलहाल विदर्भ में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। पहले ही मौसम विभाग ने इस सप्ताह अच्छी बारिश की चेतावनी दी थी। इस बार मौसम विभाग की ये चेतावनी बिलकुल सही भी साबित हुआ है।  

नागपुर में गुरुवार से झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। रातभर बारिश होती रही। आसमान में छाए मेघ  कभी तेज तो कभी धीमी बारिश कराते रहे। बंगाल की खाड़ी से बादल न केवल नागपुर बल्कि विदर्भ के सभी जिले में जमकर बरसे है। लगातार हुई बारिश से कई जगह जलजमाव भी हुआ, जिससे नागरिकों को परेशानी हो रही। साथ ही सभी नदी नाले और जलाशय भी भर गए है।