logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहर में हो रही जोरदार बारिश; दिखाई पड़ गई सड़कों की हालत, बिग बाजार के सामने रोड पर एक हाथ गहरा गड्ढा


नागपुर: मानसून का आगमन हो चुका है. शहर में आज शाम करीब साढ़े पांच बजे से जोरदार बारिश शुरू है. शहर के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. बारिश इतनी तेज है कि अभी से सड़कें पानी से भर गई हैं. 

पिछली बार आई बारिश में रामदासपेठ और बर्डी की सड़कें पानी में डूब गई थीं. इस बारिश से काफी नुकसान हुआ था. यहां कई जगहों, बिल्डिंग की पार्किंगों से तीन दिन तक पानी निकालना पड़ा था. लेकिन एहतियात बरतने की बजाए सड़कों को सिर्फ साफ़ करके छोड़ दिया था, शायद इसीलिए यहां की सड़कों में अभी भी तकरीबन एक हाथ घुसने जितने गड्ढे मौजूद हैं.

रामदासेठ में स्थित बिग बाजार के सामने एक छोटा गड्ढा है, जिसमें किसी बच्चे के पांव घुस जाए और बारिश में ये और बड़ा हो सकता है. इस गड्ढे से इस रोड की खोखली क्वालिटी भी नजर आती है. 

रोड पर जहां यह गड्ढा हुआ उसमें झांकने पर साफ दिखाई पड़ता है कि इस सदाकन की परत कितनी पतली और कमजोर है. अब मानसून आने बाद इस सुरंग जैसे गड्ढे पर बिछी डाम्बर की पतली चादर और कितने दिन टिकेगी?